राहुल ने कितने यूपी वालों को देखा भीख मांगते हुए?

Rahul Gandhi
मुंबई। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने यूपी वालों से फूलपुर में सवाल किया कि आखिर कब तक वह दूसरों पर निर्भर रहेंगे। वो महाराष्ट्र जाकर कब तक भीख मांगते रहेंगे। राहुल के इस बयान पर चारों ओर निंदा हो रही है। बसपा, भाजपा, मनसे और शिवसेना चारों ओर से राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया दी जा रही है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उल्टा राहुल से पूछ डाला कि उन्होंने आज तक कितने यूपी वालों को मुंबई मे भीख मांगते हुए देखा है? देश पर सबसे ज्यादा शासन तो कांग्रेस ने किया है, आखिर उसने यूपी वालों के लिए क्या किया है?

इससे पहले सोमवार शाम को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने देर रात अपने बयान जारी करके कहा कि जो लोग रोजी-रोटी के लिए प्रदेश को छोड़कर दूसरी जगह जाते हैं उनके लिए राहुल का यह बयान काफी अपमानजनक है। राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा वो मर्यादा के खिलाफ है।

जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए भी जिम्मेदार केवल कांग्रेस पार्टी ही है क्योंकि उसी ने लंबे समय तक देश में शासन किया है और उसी ने ऐसे हालात पैदा कर दिये है जिसकी वजह से यूपी के लोगों को अपने गुजर-बसर के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के लोग स्वाभिमानी है, इसलिए तो वो दूसरी जगह अपने मेहनत के बल पर कमाने गये हैं अगर उन्हें भीख ही मांगनी होती तो वह दूसरे प्रदेश में क्यों जाते? राहुल को इस बात के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए। साथ ही बसपा नेता यह भी कहा कि दूसरों पर कीचड़ उछालने के बजाय राहुल गांधी पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे कि उनकी पार्टी देश में क्या गुल खिला रही है।

गौरतलब है कि सोमवार को फूलपुर में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने यूपी वालों से सवाल किया कि आखिर कब तक वह दूसरों पर निर्भर रहेंगे। वो महाराष्ट्र जाकर कब तक भीख मांगते रहेंगे।

क्या राहुल गांधी ने कुछ गलत कहा है, इस बारे में आपकी क्या राय है? अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें या [email protected] पर अपनी राय लिखकर भेजे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+