भारत में अग्‍नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

missile
बालेश्वर। अपने मिसाइल कार्यक्रम को नयी मजबूती देते हुए भारत ने आज परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम नयी तरह की अग्नि बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ओडि़शा के तट के नजदीक एक द्वीप से परीक्षण के लिये दागी गयी इस मिसाइल की मारक क्षमता तीन हजार किलोमीटर है। यह मिसाइल अग्नि-4 कहलायी जायेगी।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रवक्ता रवि कुमार गुप्ता ने प्रेस टस्ट को बताया कि सतह से सतह पर वार करने में सक्षम और मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली इस मिसाइल का समेकित परीक्षण रेंज (आईटीआर) स्थित मोबाइल प्रक्षेपक से हुआ परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। बालेश्वर से 100 किलोमीटर की दूरी पर व्हीलर आयलैंड से सुबह नौ बजे यह परीक्षण होने के बाद उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी की इस मिसाइल ने मिशन के सभी मानकों को पूरा किया और तीन हजार किलोमीटर की रेंज को सफलतापूर्वक हासिल किया।

प्रवक्ता ने कहा कि इस मिसाइल को 3,500 किलोमीटर की दूरी तक भी दागा जा सकता है। गुप्ता ने कहा कि इससे पहले इस मिसाइल को अग्नि-2 प्राइम के रूप में जाना जाता था। अग्नि-4 में नयी तकनीकी खूबियां और आधुनिक प्रणाली है ताकि इसके प्रदर्शन में सुधार को सुनिश्चित किया जा सके। इस नयी मिसाइल में दो स्तरीय हथियार प्रणाली है जो ठोस प्रणोदक (प्रपेलेंट) से चलती है। यह 20 मीटर लंबी और 17 टन वजनी है। यह एक टन का पैलोड ले जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+