भ्रष्टाचारियों के खिलाफ गद्दाफी जैसा बर्ताव हो : बाबा रामदेव

वो अपनी यात्रा के जरिये इलाहाबाद पहुंचे थे जहां उन्होंने स्टार न्यूज से बात करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अब कांग्रेस जवाब नहीं बल्कि एक्शन करे।
और तो और उन्होंने यह कहकर कि देश के भ्रष्टाचारियों के साथ गद्दाफी जैसा व्यवहार होना चाहिए। योग गुरू ने कहा कि गद्दाफी भ्रष्टाचार का प्रतीक है, जो भ्रष्टाचारी हैं उन्होंने भारत के ऊपर जुल्म और ज्यादतियां की हैं। जिसकी वजह से भारत गरीबी और महंगाई से जूझ रहा है।
क्योंकि अब वक्त आ गया है कि इनके साथ ऐसा ही काम किया जाये क्योंकि यह लोग इसी के लायक है। बाबा ने हालांकि अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका ये हमला सीधे तौर पर कांग्रेस की ओर था।












Click it and Unblock the Notifications