बालेश्वर में हुआ अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

अग्नि-2 प्राइम नाम की इस नयी मिसाइल में दो स्तरीय हथियार प्रणाली है जो ठोस प्रणोदक (प्रपेलेंट) से चलती है। यह 20 मीटर लंबी और 17 टन वजनी है। यह एक टन का पैलोड ले जा सकती है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि अब से यह मिसाइल अग्नि-4 कहलायी जायेगी।
प्रायोगिक परीक्षण को सफल करार देते हुए रक्षा सूत्रों ने कहा कि डेटा हासिल होने, उनका विभिन्न पहलुओं से विश्लेषण करने तथा टर्मिनल केंद्र के निकट मौजूद नौसैन्य पोतों पर लगे टेकिंग स्टेशनों से जानकारी मिलने के बाद ही मिसाइल का वास्तविक प्रदर्शन ज्ञात हो सकेगा। सूत्रों ने कहा कि स्वदेश निर्मित अग्नि-2 मिसाइल से बेहतर सटीकता तथा सुधरी हुई मारक क्षमता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications