दिल्ली: पुलिस ने हेराफेरी में किया तीन को गिरफ्तार

यहां इन्होंने रमेश नगर, करोलबाग में साई कृपा ज्वेलर के नाम से दुकान खोली थी। दुकान का धूमधाम से उद्घाटन कर प्रचार-प्रसार किया गया था। इन्होंने पहले बैंक स्ट्रीट, करोलबाग के जागीरी लाल ज्वेलर्स से संपर्क साधा था। शुरुआत में छोटे-छोटे आर्डर देकर उनसे उधार जेवरात लेते रहे और समय पर पैसों का भुगतान करते रहे। उनसे संबंध ठीकठाक हो जाने पर जून में वहां से ढाई किलो सोने और लाखों के हीरों के जेवरात उधार लेने के बाद दुकान बेच कर फरार हो गए। जागीरी लाल ने करोलबाग थाने में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। जांच में पता चला था कि दिल्ली से भागने से पूर्व इन्होंने कई अन्य ज्वेलर्स से भी करोड़ों के जेवरात उधार लिए थे।
उन सभी के साथ भी इन्होंने ठगी की। ठगी के करोड़ों रुपये ये लोग रीयल इस्टेट में लगाते थे। बताया जाता है कि गौरव व भरत जुवा खेलने में लाखों रुपये गंवा बैठे थे। इससे बिजनेस में इन्हें घाटा हो गया था। शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचनी मिली कि करोलबाग से करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास किसी से बिजनेस का सौदा करने आने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications