भारत के संग संबधों पर अमेरिका का विशेष ध्यान
वाशिंगटन।
अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन के एक शीर्ष कमांडर ने कहा है कि भारत के साथ संबधों पर अमेरिका विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है और भारत अमेरिका संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। अमेरिका के प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल राबर्ट विलार्ड ने हवाई के होनोलुलु में संवाददाताओं से कहा कि हमारे संबंध अब मजबूत हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। id="toptextpromo">होनोलुलु
में ही एपेक शिखर सम्मेलन चल रहा है। हवाई प्रशांत कमान का मुख्यालय है जिसका अधिकार क्षेत्र भारत से शुरू होकर पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र तक फैला हुआ है। विलार्ड ने कहा कि हमारा भारत की तीनों सेनाओं के साथ संबंध है और हम अदन की खाड़ी और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती और पूरे क्षेत्र में व्यापक नौवहन सुरक्षा जैसे विषयों पर एक दूसरे के साथ सहयोग करते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भारत
के साथ हम इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिये आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ संबंधों पर हम विशेष ध्यान दे रहे हैं-एक रणनीतिक भागीदारी जो दोनों देशों की सरकारों और सेनाओं के बीच आगे भी बढ़ती रहे। भारत दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा लोकतंत्रा है। क्षेत्र में इसकी सबसे प्रभावी सेना है।











Click it and Unblock the Notifications