आडवाणी पर अंडे फेंक दिखाकर काला झंडा, बोले खालिस्तान जिंदाबाद

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और कुछ मुस्लिम संगठनों के करीब 30 से 40 प्रदर्शनकारियों के समूह ने संगेढ़ा गांव के पास यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया जब यात्रा बरनाला की ओर बढ़ रही थी। प्रदर्शनकारी सड़क किनारे खेतों से निकलकर आये और आडवाणी के रथ को काले झंडे दिखाते हुए उस पर अंडे फेंके। इसके कारण रथ के रूप में बनायी गई उस बस को साफ करने के लिए काफिले को रोकना पड़ा जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यात्रा जब भटिंडा चौक पर पहुंची तो आडवाणी के भाषण के दौरान रोबिनजीत सिंह पुत्र जसकरण सिंह व कंवर नौनिहाल सिंह पुत्र अजायब सिंह निवासी काहन सिंह वाला (पंजाब) दो युवक आ दमके और खालिस्तान जिंदाबाद, सिमरनजीत सिंह मान जिंदाबाद व लालकृष्ण आडवाणी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे जिन्हें पुलिस के जवानों ने दबोच लिया।












Click it and Unblock the Notifications