विजय माल्या ने नहीं लगाई सरकारी मदद की गुहार: रवि

मंत्री ने कल स्पष्ट किया था कि सरकार के समक्ष न तो इस तरह का कोई राहत पैकेज लंबित है और न ही किंगफिशर एयरलाइंस के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसे प्रस्तावित किया है। नागरिक उड्डयन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस पर एक दिन में फैसला नहीं हो सकता। प्रस्ताव आने पर ही हम इस पर विचार कर सकते हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की अमेरिका में जामा तलाशी के संदर्भ में रवि ने कहा कि यह दुर्भाग्यूपर्ण है। यह देश का अपमान है। घटना के लिए अमेरिका द्वारा माफी मांगे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह इस बात की स्वीकारोक्ति है कि उसने गलत किया।
सरकार संकट में फंसे विमानन उद्योग को राहत के लिए कदम उठाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने भारत में विदेशी एयरलाइंस के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अनुमति देने का फैसला किया है। रवि ने कहा कि यह ऐसा मसला नहीं है जिस पर एक दिन में फैसला हो जाए। यह प्रस्ताव आ सकता है जिस पर विचार होगा। किंगफिशर के प्रवर्तक विजय माल्या जोरशोर से विदेशी एयरलाइंस को निवेश की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications