तलाशी की घटना पर अमेरिका ने मांगी कलाम से माफी

apj abdul kalam
नयी दिल्ली। अमेरिका ने न्यूयार्क के जेएफके हवाईअड्डे पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तलाशी की घटना के मामले में उनसे माफी मांगी है। इस घटना के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की बात कही थी। कलाम और भारत सरकार को लिखित माफीनामे में अमेरिका ने कहा कि उच्च पदस्थ लोगों की जल्दी से जांच करने की उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

अमेरिकी दूतावास ने यहां जारी एक बयान में कहा कि हमें 29 सितंबर को न्यूयार्क के जेएफके हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच से जुड़ी घटना के नतीजतन उन्हें (कलाम को) हुई असुविधा के लिए गहरा अफसोस है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रियता से काम कर रहा है। घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए भारत ने जवाबी कार्रवाई की बात कही थी। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत निरुपमा राव को लिखित में अमेरिका के शीर्ष स्तर पर मामला उठाने का निर्देश दिया था।

अमेरिका ने कहा कि तलाशी की घटना के बाद अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत पीटर बरली ने निजी तौर पर अमेरिकी परिवहन सुरक्षा प्रशासक की ओर से एक पत्र कलाम को सौंपा और ऐसा ही एक पत्र घटना पर माफी मांगते हुए भारत सरकार को दिया गया है। अमेरिका ने कहा कि वह भारत के साथ मजबूत संबंधों और साझेदारी को मूल्यवान मानता है और उनकी सराहना करता है।

अमेरिका ने कहा कि हमें विश्वास है कि इस खेदजनक घटना के बावजूद हम हमारी रणनीतिक साझेदारी के अनेक क्षेत्रों भारत के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। 80 वर्षीय कलाम की 29 सितंबर को न्यूयार्क में एयर इंडिया के विमान से उड़ान भरने से पहले तलाशी ली गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+