मुंबई धमाकों से पहले ही दाऊद ने बना ली थी अपनी कब्र

आपको यह जानकर हैरानी होगी मगर यह सच है। यह बात 1982 की है। खुद अंडरवर्ल्ड डॉन ने मुंबई के मरीन लाइंस में चंदनवाड़ी स्थित बड़ा कब्रिस्तान अपने लिये बुक करा लिया था। यह बात इस लिये भी कही जा रही है क्योंकि दाऊद की मां इसी कब्रिस्तान में दफन की गई थी और सूत्रों की मानें तो दाऊद अपनी मां के बगल में ही दफन होना चाहता है।
दाऊद के करीबी की मानें तो आज से करीब 30 साल पूर्व दाउद और उसके परिवार वालों ने बड़ा कब्रिस्तान ट्रस्ट को चंदे में 5000 हजार रुपये दान के रूप में दिया था। उसी समय परिवार के सभी सदस्यों के लिये कब्र की जगह बुक करा ली गई थी। सूत्रों की मानें तो आज भी उस कब्रगाह की मरम्मत और दाऊद के परिजनों की कब्र की देखरेख के लिये नियमित रकम दी जाती है। यह रकम भी डी कंपनी की तरफ से दिया जाता है।
आपको बताते चलें कि दाऊद की मां अमीनबाई, पिता इब्राहिम, भाई सबीर और जीजा इब्राहिम पारकर को भी इसी कब्रिस्तान में दफन किया गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि 1981 में पठान गैंग ने दाऊद के बड़े भाई सबीर को मार डाला था। इसके बाद सबीर को इसी बड़ा कब्रिस्तान में दफन किया गया था।
दाऊद के करीबी की मानें तो सबीर की मौत के बाद दाऊद के परिवार वालों ने यह फैसला कर लिया था कि बड़ा कब्रिस्तान में उनके परिवार के सभी सदस्यों को दफनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो वर्ष 2009 में दाऊद के छोटे भाई नूरा की मौत हो गई थी तो उसे भी इसी कब्रिस्तान में दफन किया जाना था मगर इंटरनेशनल प्रेशर्स के चलते उसका शव मुंबई नहीं लाया गया और फिर उसे कराची में ही एक गोपनीय स्थान पर दफन कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications