50 साल बाद केंद्रीय विद्यालय के छात्रों की ड्रेस बदलेगी

निफ्ट से पोशाक की डिजाइन आने के बाद उसमें परिवर्तन होगा। उन्होंने बताया कि करीब 50 वर्षों से छात्र-छात्राएं एक ही तरह की पोशाक पहनते रहे हैं। उनमें परिवर्तन होना चाहिए, लेकिन पोशाक को आधुनिक या भड़कीला नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का लोगो भी बदलेगा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (हैदराबाद) को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है।
दीक्षित ने बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने से हर कक्षा के लिए हर साल 18 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि हम सरकार से केंद्रीय विद्यालयों का बजट बढ़ाने की मांग करेंगे। उम्मीद है कि हमें एक-दो वर्ष बाद स्कूल की फीस भी बढ़ानी पड़े। उन्होंने बताया कि सरकार ने केंद्रीय विद्यालय के प्रबंधन को चुस्त बनाने के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान (बंगलूरू। को प्रस्ताव भेजा था, जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है। उनमें सरकारी छात्रों के लिए फीस को एक हजार करने का प्रस्ताव है, क्योंकि सरकार हर छात्र को एक हजार रुपए का भुगतान करती है, जबकि स्कूल फीस कक्षा के हिसाब से 400 से 800 रुपए तक ही है। रिपोर्ट में केंद्रीय विद्यालय संगठन के तीनों विदेशी स्कूलों को भीबंद करने का प्रस्ताव है। दीक्षित ने बताया कि दिसंबर में केंद्रीय विद्यालय संगठन की बोर्ड की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications