बेटे की चाहत में पत्नी व चार बेटियों की हत्या

Uttar Pradesh: Father killed 4 daughter for the sake of a boy child
लखनऊ। एक पिता ने अपनी चार औलादों व पत्नी की कुल्हाड़ी और चाकू से निमर्म हत्या इसलिए कर दी कि उसे एक बेटा चाहिए था। बेटे की चाहत में पागल पिता ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची तक को नहीं बक्खा और उसे भी मौत की नींद सुला दिया। यह घटना प्रदेश के फैजाबाद जिले की है। बताया जा रहा है कि जिले के पूराकलंदर क्षेत्र के मोइयाकपूर का पुरवा गांव में रहने वाले दीनदयाल तिवारी के चार बेटियां थी। बेटे की चाहत के लिए उसने काफी पूजा-पाठ व दुआ ताबीज की लेकिन डेढ़ वर्ष पूरी उसकी चौथी सन्तान बेटी ही हुई।

इसको लेकर वह अक्सर अपनी पत्नी से खरी-खोटी सुनता रहता था। इस कारण कई बार वह पत्नी की पिटाई भी कर चुका है। बताते हैं कि चार बेटियों के होने से यह मानसिक रूप से काफी परेशान था। शनिवार को इसी कारण घर में एक बार फिर विवाद हुआ। गुस्साये दीनदयाल ने पहले पत्नी को मार-पीटा फिर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शान्त नहीं हुआ था तो उसने अपनी चारों बेटियों की भी निमर्म तरीके से हत्या कर दी। हत्या का जुनून इस पिता पर इतना हावी को गया कि डेढ़ साल की मासूम को भी चाकूओं से गोद डाला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोग जहां इस हत्या की वजह बेटियों का पैदा होना व आर्थिक तंगी बता रहे हैं वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अवैध-सम्बन्ध भी इसकी वजह हो सकते हैं। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दीनदयाल की आर्थिक स्थिति ठीक थी। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। बहरहाल एक ही घर में चार हत्याओं ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+