सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में मिलेगा तत्काल टिकट
बेंगलूरु।
तत्काल टिकट में चल रहे खेल को रोकने के लिए रेलवे विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। तत्काल टिकट की बुकिंग में हो रही दलाली को रोकने के लिए रेलवे ने अब कड़े नियम बना दिए हैं। अब टिकट खिड़की पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जो टिकट लेने और देने वालों की निगरानी रखेंगे। सिर्फ उन्ही लोगों को तत्काल टिकट दिया जाएगा जो आईडी प्रूफ देगा। इसके अलावा एक शख्स एक टिकट ही खरीद सकेगा। id="toptextpromo">रेलवे
प्रयोग के तौर पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर ये सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। रेलवे संपर्क विभाग अधिकारी के अनुसार यह कदम तत्काल टिकटों की ब्लैकमेलिंग करने वाले दलालों और इसमें शामिल कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए उठाया जा रहा है। अभी तक कोई भी बिना आईडी प्रूफ के जितने चाहे उतने तत्काल टिकट ले जाता था। उत्तर रेलवे में यह व्यवस्था रविवार से लागू कर दी गई है। जिस वजह से आम जनता को तत्काल टिकट का फायदा नहीं मिल पाता था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>रेलवे
तत्काल टिकट में हो रही धांधली को रोकने के लिए पहले ही कई कदम उठा चुका है। तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए समय 48 घंटे से घटाकर 24 घंटे कर दिया गया था। इसके अलावा तत्काल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी फॉर्म में आईडी प्रूफ का नंबर डालना जरूरी कर दिया गया है। खैर देर से ही सही रेलवे विभाग जागरुक तो हुआ है। इसका फायदा आम यात्रियों को जरूर मिलेगा।











Click it and Unblock the Notifications