वायस प्रिंसिपल ने छात्रा की यूनिफार्म फाड़ किया नंगा

Teacher tore uniform, says RML student
दिल्ली (ब्यूरो) । डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में नर्सिंग कालेज की एक छात्रा गंदी यूनिफार्म देख वायस प्रिंसिपल निर्मला सिंह इस कदर नाराज हुईं कि उसके कपड़े फाड़ डाले। छात्रा का आरोप है कि इससे नाराज वायस प्रिंसिपल निर्मला सिंह ने भला बुरा कहा और फिर यूनिफार्म फाड़ डाली। केरल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले में हस्तक्षेप किया तो अस्पताल प्रशासन ने प्रिंसिपल को जबरन अवकाश पर भेजकर दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। हालांकि निर्मला ने सभी आरोपों से इनकार किया है। कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

आरोप के मुताबिक, बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा छुट्टी के बाद ज्वाइनिंग आवेदन देने गई थी। वायस प्रिंसिपल ने उसे देखते ही राज्य और घर का पता पूछकर अभद्रता की। इसके बाद उसकी यूनिफार्म फाड़ दी। निर्मला ने उनसे पूछा कि क्या तुम लोग केरल की हो। फिर वह हिंदी में गालियां देने लगीं। छात्राओं का कहना है कि केरल की छात्राओं को देखर कर वह भड़क जाती हैं। मामले की शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से भी की गई। रात दस बजे के बाद नर्सिंग कालेज की छात्राएं आंदोलन पर उतर आईं और पि्रंसिपल की बर्खास्तगी की मांग करने लगीं। शनिवार दोपहर एमएस डॉ. टीएस सिद्धू से केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मिलीं और स्थिति से अवगत कराया। वहीं, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद ने भी छात्राओं की मांग का समर्थन किया।

इस संबंध में एमएस डॉ. सिद्धू का कहना है कि मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन कर मंगलवार तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। साथ ही, आरोपी वायस प्रिंसिपल को जबरन अवकाश पर भेज दिया गया है। एक छात्रा ने बताया कि एक बार एक छात्रा की पिता के अंतिम संस्कार से हम लौट कर आए तो हमारे साथ उन्होंने खराब व्यवहार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+