नीतीश का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान महज एक दिखावा: कांग्रेस
पटना।
बिहार प्रदेश कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार जैसे देश के ज्वलंत मुद्दे के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभियान जनता को दिग्भ्रमित करने तथा उनकी आंखों में धूल झोंकने वाला है। मसौढ़ी में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललन कुमार और प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि नीतीश का अभियान महज एक दिखावा है। id="toptextpromo">भ्रष्टाचार
जैसे देश के ज्वलंत मुद्दे के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभियान जनता को दिग्भ्रमित करने तथा उनकी आंखों में धूल झोंकने के अलावा कुछ और नहीं है। आगामी 24 नवंबर को नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के होने वाले महाधिवेशन के लिए प्रचार करने मसौढ़ी पहुंचे ललन और संजीव। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
दावा किया कि रामप्रवेश राय सहित गोपालगंज जिले से प्रदेश शासन में शामिल भाजपा के तीन विधायकों द्वारा राज्य में सत्तासीन उसकी सहयोगी पार्टी जदयू के मंत्री वृषण पटेल पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप ने नीतीश के भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी कथित लड़ाई की पोल खोल दी है। उन्होंने बिहार में केंद्र प्रयोजित सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार के व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए मनरेगा योजना को राज्य में फ्लाप (नाकामयाब) बताया।











Click it and Unblock the Notifications