उत्तर प्रदेश की जगह दिल्ली की सोचें राहुल: मायावती

राज्य में मायावती के खिलाफ सभी पार्टियों ने मोर्चा खोला हुआ है। समाजवादी पार्टी ने राज्य में क्रांति रथ यात्रा निकाली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के भी कलराज मिश्र और राजनाथ सिंह राज्य भर में यात्राएं निकाल रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे राहुल गांधी भी राज्य की मुखिया मायावती पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं। जिसको लेकर मायावती ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अपने दलित वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए मायावती भी राज्य में दलित सम्मेलन करने में जुट गई हैं। 2006 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में मायावती ब्राहम्ण वोट बैंक की मदद से ही मुख्यमंत्री की गद्दी तक पहुंची थीं। इस बार भी मायावती वहीं चाल दोहराने की तैयारी में हैं। जिसके लिए उन्होंने सतीष मिश्रा की यूनिवर्सिटी का उदघाटन भी कर दिया है। जिस पर 500 करोड़ का खर्चा आया है।












Click it and Unblock the Notifications