राहुल फोबिया से पीडि़त हैं मायावती: रीता जोशी
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर टिप्पणी से कांग्रेसी आगबबूला हैं। कांग्रेस महासचिव राजबब्बर ने जहां इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मायावती राहुल फोबिया से पीडि़त हैं। श्रीमती जोशी ने कहा कि दरअसल मायावती इस हकीकत को जान चुकी हैं कि यूपी में अब उनका राज नहीं चलने वाला है। जनाधार समाप्त होने की हताशा व बौखलाहट का नतीजा है कि वह ऐसी बातें कर रही हैं। id="toptextpromo">प्रदेश
के बदतर हालत के लिए मायावती को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि जनता गुस्से में है विकास के नाम पर मायावती अपनी मूर्तिया लगवा रही हैं वहीं आमजन बेहाल है। उन्होंने कहा कि जब मायावती की इन नाकामियों की चर्चा राहुल करते हैं तो मायावती को गुस्सा आता है। मायावती को अपने वोट बैंक खिसकने का डर सता रहा है इसी कारण वह राहुल फोबिया से ग्रसित हो गयी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मायावती के भ्रष्टाचार में पूरा का पूरा मंत्रिमंडल डूबा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>श्रीमती
जोशी ने कहा बसपा नेता विकास को छोड़ भ्रष्टाचार को अपनाये हैं जिसका नतीजा है कि बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। श्रीमती जोशी ने प्रदेश की बदहाली से लिए गैर कांग्रेसी दलों को जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि पिछले 22 सालों से इन सरकारों ने जातिवाद व धर्मवाद में उलझा कर आम आदमी को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर दिया है। राहुल जब पीडि़त जनता से मिलते हैं, उनके दुख-दर्द को समझने की कोशिश करते हैं तो जनता को बरगलाने वाले लोगों को बुरा लगता है। उन्होंने कहा कि मायावती सिर्फ अपने बारे में सोंचती हैं, उनके लिए जनता की तकलीफ कोई मायने नहीं रहती।











Click it and Unblock the Notifications