विश्वास खो चुकी हैं मायावती: अखिलेश यादव

Samajwadi Party state president Akhilesh Yadav
लखनऊ। सपा की रथयात्रा के सांतवे चरण में प्रदेश की बसपा सरकार निशाने पर रही। सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचारों को उजागर करते हुए कहा कि मायावती सरकार ने विश्वास खो दिया है इसलिए अब उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। श्री यादव ने यात्रा के दौरान प्रदेश की मायावती सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस सरकार में प्रदेश बदहाल है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध इतना बढ़ गया है कि लोगों का जीना मुहाल है।

श्री यादव ने कहा कि यह एक ऐसी मुख्यमंत्री है जो खुद तो भ्रष्टi है ही साथ ही पूरा मंत्रिमंडल भी भ्रष्टाचार में डूबा है। भ्रष्टाचार और अपराध बढऩे का मुख्य कारण सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का संरक्षण भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में जितने मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार के दोषी पाये गये हैं उतने कभी भी किसी सरकार में नही रहे। सपा नेता ने कहा कि इस सरकार में कोई एक वर्ग ही नहीं बल्कि सभी परेशान हैं। किसान बदहाल हैं तो महिलाएं बेहाल हैं, योजनाएं ठप पड़ी हैं। कुल मिलाकर प्रदेश की जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। इस सरकार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल में गेहूं और धान की खरीद में प्रतिवर्ष करीब दो हजार करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है। कुल मिलाकर बसपा सरकार अब तक आठ हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का घोटाला कर चुकी है। उन्होंने मांग कि इसकी जांच सीबीआई से करायी जाये। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही इस घोटाले की जांच की जायेगी तथा मुख्यमंत्री से लेकर नीचे तक के लोग सजा से नहीं बच सकेंगेे। श्री यादव ने प्रदेश सरकार के साथ ही केन्द्र सरकार को भी किसान विरोधी बताया और कहा कि इन सरकारों के चलते किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+