अमेरिका ने फिर किया कलाम का अपमान, जैकेट और जूते उतरवाये

इससे पहले सन 2009 के अप्रैल में दिल्ली एयरपोर्ट पर कांटिनेंटल एयरलाइंस के अधिकारियों ने भी कलाम की तलाशी ली थी। कलाम का नाम ब्यूरों ऑफ सिविल एविएशन की लिस्ट में है जिसके कारण कलाम को किसी भी तरह की सुरक्षा जांच में छूट मिली हुई है। इस घटना के बाद एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइंस के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर करने की बात कहीं है। लेकिन ऐसी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी है।
कलाम के नजदीकी सूत्र ने बताया कि वह ऐसी चीजों को कभी मुद्दा नहीं बनाया जाता और बात बढ़ाए बिना सुरक्षा एजेंसियों के साथ हमेशा सहयोग करते है। 29 सितंबर को जेएफके एयरपोर्ट पर लगभग 2 बजे फ्लाइट उडा़न भरने के लिए तैयार थी। सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी का हवाला देकर क्रू को प्लेन का दरवाजा खोलने के लिए मजबूर कर दिया।
उन्होनें प्लेन के भीतर कहा कि वे कलाम की तलाशी लेना चाहते है तब एयर इंडिया के अधिकारियों ने उन्हे बताया कि वह भारत के पूर्व राष्ट्रपति है। उसके बाद उन्होंने थोड़ी नरमी दिखाई लेकिल कलाम के जूते और जैकेट लेकर चले गए। जांच के बाद उनका सामान लौटा दिया गया। पहले ही उनकी स्क्रीनिंग हो चुकी थी एसके बादजूद भी ऐसा किया गया।
एयर इंडिया के सिक्युरिटी डायरेक्टर सतीश माथुर ने एविएशन मिनिस्ट्री को इसकी डीटेल भेज दी है। उन्होंने इसके आगे कुछ भी बताने से इन्कार किया है












Click it and Unblock the Notifications