प्रशासन दिल्ली की सुरक्षा पर तुरंत कदम उठाये: अदालत

राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की लगातार खराब होती स्थिति पर चिंता जताते हुए दिल्ली की एक अदालत ने कहा है कि शहर के लोगों की सुरक्षा के लिये सभी स्तरों पर तुरंत कदम उठायें। अदालत ने निजी कंपनी के एक अधिकारी को लूटने और उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले एक युवक को 10 साल कैद की सजा सुनाने के बाद यह तल्ख टिप्पणी की।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनि ला ने कहा कि देश की राजधानी में कानून व्यवस्था की खराब होती स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी स्तरों पर तुरंत कदम उठाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन नयी परिस्थितियों में जरूरत इस बात की है कि अदालतें समाज के सामने आ रही इन नयी चुनौतियों का जवाब तलाशें और इनसे निपटने के लिये सजा देने के तंत्र को इसके अनुरूप ढालें।












Click it and Unblock the Notifications