राहुल की नई भूमिका के लिए तैयार हैं मनमोहन सिंह

Rahul Gandhi, Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की नई भूमिका के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि यदि राहुल पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि चर्चा है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को पार्टी के अंदर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा चल रही है। इसपर मनमोहन सिंह ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो वह इस बात का स्वागत करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरखाने का मामला है इसलिए इसपर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते। पर राहुल को भी नई भूमिका स्वीकार करते हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा। मनमोहन सिंह ने कहा कि वह पहले भी राहुल गांधी को सरकार में भूमिका देने के लिए कह चुके हैं पर उन्होंने विनम्रता के साथ अस्वीकार कर दिया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस के अंदरखाने जल्द ही बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसके तहत कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी में बड़ा ओहदा दिए जाने की तैयारी है। उन्हें कांग्रेस में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि यदि राहुल गांधी इस पद को संभाल लेते हैं तो वे गांधी परिवार के छठें व्यक्ति होंगे जो कांग्रेस के सर्वोंच्च पद पर आसीन होगा। इसके पहले गांधी परिवार से मोती लाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी इस पद पर सुशोभित हो चुके हैं। हालांकि सोनिया अभी भी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी कब इस पद पर बैठेंगे इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। कांग्रेस पार्टी के ही एक सूत्र ने संकेत दिया कि जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को या फिर इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है जिसमें इसके बारे में फैसला हो सकता है। वैसे पिछले दिनों सोनिया गांधी के अमेरिका जाने के बाद से ही राहुल का सरकार और संगठन में सक्रिय दखल शुरू हो गया था। सोनिया गांधी अपनी गैर-मौजूदगी में राहुल की अध्यक्षता में संगठन के फैसलों के लिए एक कोर कमेटी भी बना गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+