दिल्ली में आग से झुलसकर 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
दिल्ली
(ब्यूरो)। दिल्ली में रविवार की सुबह लगी आग ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरुणा आसफ अली मार्ग पर एक गोदाम में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। हालांकि फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन एक साथ 4 लोगों की मौत ने पूरे इलाकों को झकझोर कर दिया है। id="toptextpromo">पुलिस
के अनुसार आग गोदाम में लगी। जहां आग लगी उस बिल्डिंग में कागजी समान के साथ केमिकल भी रखा हुआ था। आग भीषण थी जिससे यहां 6 लोग इसकी चपेट में आए थे। जहां मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई तो 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। दो घायलों का इलाज चल रहा है। इन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शुरुआती
जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट भी बताई जा रही है। फायर और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच पूरी हो गई है। मालिक की तलाश में पुलिस अफसर घटनास्थल से रवाना हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में लापरवाही के लिए मालिक पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।











Click it and Unblock the Notifications