चालान के बाद डेरा प्रमुख की गाडिय़ों के नंबर बदले

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए डेरा प्रमुख को जयपुर जाना हुआ। वहां मौजूद मीडिया ने डेरा प्रमुख द्वारा इस्तेमाल में लाई जा रही लैक्सस गाडियों के एक ही नंबर पर सवाल उठाया था। मीडिया में एक ही नंबर की छह गाडिय़ों के इस्तेमाल किए जाने पर मामला तूल पकड़ गया।
टीवी चैनलों व समाचार पत्रों ने डेरा मुखी द्वारा कानून की तौडऩे के बारे में प्रशासन व सरकार का ध्यान खींचा। मीडिया ने राजस्थान, हरियाणा व केन्द्र सरकार को भी कटघरे में ला खड़ा किया। आखिरकार राजस्थान सरकार ने डेरा मुखी को एक ही नंबर की गाडिय़ां अवैध रूप से चलाने का आरोपी मानते हुए 600 रुपये का चालान काट दिया।
शनिवार को सिरसा में डेरा प्रमुख ने हत्या तथा बलात्कार के मामले में जिला न्यायालय में पेशी भुगती। यहां उक्त छह गाडिय़ों के नंबरों में तब्दीली नजर आई। खुफिया एजेंसी भी डेरा मुखी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गाडिय़ों पर नजर रखे हुए थीं। सूत्रों के अनुसार गाडिय़ों पर अब इस्तेमाल किए जा रहे नंबरों पर भी खुफिया एजेंसी नजर गढ़ाए हुए है कि ये भी वास्तविक हैं या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications