कर्ज में डूबे इटली में बर्लुस्कोनी की छुट्टी, जश्‍न में डूबे लोग

Italian Prime Minister Silvio Berlusconi
रोम। कर्ज में बुरी तरह डूब चुके इटली को वहां के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के 17 साल लंबे शासन से छुटकारा मिल गया है। सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने संसद के निचले सदन द्वारा यूरोपीय मांगों के अनुसार आर्थिक सुधारों को पारित किये जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ इटली में 17 साल के राजनीतिक शासन का अंत हुआ है और देश को आर्थिक संकट से लौटाने की तैयारी की जा रही है।

बर्लुस्कोनी के सेक्स स्कैंडल की छाया से प्रभावित शासन के अंत पर खुशी मनाने के लिए हजारों की संख्या में इटली के नागरिक राष्‍ट्रपति भवन के सामने इकट्ठे हुए तथा कुछ गायकों व संगीतकारों ने प्रस्तुति दी। राष्टपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार जैसे ही बर्लुस्कोनी के वाहनों का काफिला राष्‍ट्रपति भवन में जाने के बाद बाहर निकला वहां मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बर्लुस्कोनी नेशनिवार को राष्‍ट्रपति जियोर्जियो नेपोलितानो को अपना इस्तीफा सौंपा।

देश के सम्मानित पूर्व यूरोपीय आयुक्त मारियो मोंती देश को कर्ज के संकट से उबारने के लिए सरकार के प्रमुख के तौर पर शीर्ष पसंद बने हुए हैं लेकिन सिल्वियो बर्लुस्कोनी के सहयोगी उनके समर्थन को लेकर बंटे हुए हैं। ऐसी उम्मीद नहीं थी कि मोंती को एक अंतरिम सरकार का गठन आज जल्दी से जल्दी करने के लिए कहने की नेपोलितानो की योजना पर विपक्ष विरोध करेगा और इससे मोंती का काम कठिन हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+