अन्ना के धुरंधर बेदी और केजरीवाल मतभेद सुलझाने को तैयार

अब खबर आ रही है कि दोनों आपस में आए मतभेद को सुलझाने के लिए तैयार हो गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है और वह चट्टान की भांति एक साथ हैं। वहीं किरण बेदी ने कहा कि मेरे लिए अन्ना टीम का सदस्य होना महत्वपूर्ण हैं। हम भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए मजबूत जनलोकपाल लाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में हम सब एकसाथ हैं। बेदी ने कल ट्विटर पर लिखा था कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे सूचित किया था कि यह मोड़ किसी वजह से आया है। बेदी ने आज सुबह कहा कि इस मुद्दे पर उनकी सफाई उनके वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इससे पहले अन्ना हजारे मीडिया से यह भी कह चुके हैं कि यूपीए सरकार उनकी टीम के सदस्यों की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। अभी तक टीम के बीच कई बार अलग-अलग तरह के विवाद सामने आते रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि अन्ना हजारे ने केजरीवल और किरण बेदी को एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने से मना किया हो।












Click it and Unblock the Notifications