केबिनेट की तर्ज पर अन्‍ना करेंगे कोर कमेटी का विस्‍तार

Anna Hazare to extend his Team like Cabinet
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे अब सरकार की तर्ज पर ही उसे चुनौती देने जा रहे हैं। जिस तरह सरकार जरूरत पड़ने पर अपनी केबिनेट का विस्‍तार करती है उसी तरह अन्‍ना हजारे भी अब अपनी टीम का विस्‍तार करने जा रहे हैं। रविवार को उन्‍होंने अपने गांव रालेगण सिद्धि से यह ऐलान किया। पत्रकारों से बात करते हुए अन्‍ना ने कहा कि वे अपनी कोर कमेटी की टीम में देशभर को लोगों को शामिल करेंगे। वे अपनी कोर कमेटी के सदस्‍यों की संख्‍या 50 तक करेंगे। अन्‍ना ने कहा कि जिन लोगों को कोर कमेटी में शामिल किया जाएगा उनके बैकग्राउंड के बारे में अच्‍छी तरह से पता लगाया जाएगा।

अन्‍ना हजारे ने यह भी कहा कि अगर सरकार शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल बिल पारित नहीं करते है तो वे देश भर में आंदोलन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि वे किसी पार्टी के विरोध या पक्ष में नहीं हैं। वे उस हालत में ही सरकार का विरोध करेंगे अगर सरकार अगले सत्र में जनलोकपाल बिल पेश नहीं करती है। सीबीआई पर पूछे गए सवाल के जवाब में अन्‍ना ने कहा कि सरकार को सीबीआई पर से अपना नियंत्रण हटा लेना चाहिए। इस संस्‍था को स्‍वतंत्र रूप से काम करना चाहिए न कि किसी के नियंत्रण में।

अन्‍ना हजारे के इस फैसले के बाद से सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। टीम अन्‍ना को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के फंडे अपनाने वाली सरकार टीम अन्‍ना को हिला नहीं पाई है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भले ही अपनी केबिनेट का विस्‍तार करने में भले ही पसीने छूट जाते हों लेकिन अन्‍ना हजारे यह काम आसानी से कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+