विमानन कंपनियों पर पड़ सकती है 15,000 करोड़ की मार

airlines
नयी दिल्ली। महंगे ईंधन और कर्ज के बढ़ते बोझ तले दबी विमानन कंपनियों को इस साल 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा है कि इसमें से आधा नुकसान अकेले एयर इंडिया को हो सकता है। एसोचैम ने कहा है कि विमानन कंपनियों को इस संकट से उबारने के लिये इस क्षेत्रा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी जानी चाहिये।

एयर इंडिया के बाद निजी क्षेत्र की एक किंगफिशर के गंभीर वित्तीय संकट में फंस जाने के बाद उद्योग मंडल ने विमान ईंधन पर राज्यों में कर कम करने की वकालत की है। उद्योग मंडल का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ साथ एयरलाइंस कंपनियों का भी विस्तार हो इसके लिये उन्हें सहारा दिया जाना जरूरी है।

एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने कहा चालू वित्त वर्ष में एयरलाइंस कंपनियों को 15,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है, इसमें एयर इंडिया को ही अकेले आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+