हिमाचल प्रदेश के 60 छात्र प्रशिक्षण लेने जायेंगे नासा

डल्हौजी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डाक्टर जी एस ढिल्लों ने बताया कि छठीं से 10वीं कक्षा के 60 छात्रा, चार अध्यापकों के साथ आगामी नौ दिसंबर को नयी दिल्ली से अमेरिका के लिये रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान छात्रों को राकेट के बारे में जानने, अंतरिक्षयात्रियों के साथ भोजन करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वैज्ञानिकों के साथ अंतरिक्ष विज्ञान पर गंभीर चर्चा करने के लिये विभिन्न सत्र आयोजित किये जायेंगे।
इन छात्रों को नासा यात्रा के दौरान अंतरिक्ष यान की बनावट, अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण तथा अंतरिक्ष यान की धरती पर वापसी के तकनीकी एवं वैज्ञानिक पहलुओं की विशेषज्ञों द्वारा गहन जानकारी प्रदान की जायेगी। ढिल्लों ने बताया कि कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र में प्रशिक्षण के बाद छात्र व्हाइट हाउस, हालीवुड स्टूडियो, न्यूयार्क, यूनिवर्सल स्टूडियो, डिज्नी रपकोट तथा नियाग्रा फाल भी देखने जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications