चीन में हर रोज 10,000 जोड़े लेते हैं तलाक

देश में इस साल अब तक लगभग दो करोड़ 80 लाख लोग तलाक के लिए आवेदन दे चुके हैं। चीन के गृह मामलों के मंत्रालय के इस आंकड़े के मुताबिक, देश में रोज लगभग 10,000 लोग अपने जीवनसाथी से अलग हो रहे हैं। चीन में पिछले पांच साल में तलाक की दर हर साल लगभग सात फीसदी की दर से बढ़ी है।
इनमें भी सबसे ज्यादा मामले बीजिंग और शंघाई जैसे शहरों में सामने आ रहे हैं। चाइना डेली ने पेकिंग विश्वविद्यालय के विधि प्राध्यापक मा यिनान के हवाले से कहा है कि चीन के बाजार आधारित अर्थव्यवस्था और आधुनिक रूप में बदलाव के कारण लोगों के जीने का तरीका बदला है, जिसमें शादी से जुड़े पहलू भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications