'अन्ना को अवतार बनाकर टीम अन्ना मतलब साध रही है'

राजू पारुलेकर का कहना है कि अन्ना ही के हितैषी हजारे को भगवान के रूप की तरह उपयोग करने का आरोप लगाया है। लेकिन इससे असली नुकसान तो देश की 121 करोड़ की जनता को हुआ है। जो टीम अन्ना की चार चंडाल चौकड़ी में फंसकर भटक गयी है।
राजू पारुलेकर ने कहा कि आम नागरिक सोचते हैं कि अन्ना आंदोलन मजबूत जनलोकपाल विधेयक लेकर आयेगा और उनके जीवन से 50 फीसदी से भी अधिक भ्रष्टाचार को खत्म कर सकता है, जबकि सच्चाई कुछ और है।
गौरतलब है कि यह वही ब्लॉगर राजू पारूलेकर हैं, जो अन्ना की बातों को इंटरनेट पर अपलोड करते थे। इससे पहले राजू ने अपने ब्लॉग पर उस चिठ्ठी को सार्वजिनक किया था जिसमें अन्ना ने कहा था कि वो कोरकमेटी के 4 सदस्यों से बुरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं, इसलिए वो अपनी कोरकमेटी का पुनर्गठन करना चाहते थे,ये चार सदस्य हैं अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और मनीष सिसोदिया।
हालांकि अन्ना ने इस बात से इंकार किया था और कहा था कि कोई भी चिठ्ठी तब तक उनकी नहीं हो सकती है जब तक उस पर उनका हस्ताक्षर ना हो। अन्ना ने तंग आकर ब्लॉग को बंद करने की धमकी दी थी लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि ब्लॉग बंद नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications