24 घंटे पहले ही हो पाएगी तत्‍काल बुकिंग

Tatkal Booking 24 Hour before departure
रेलवे ने तत्‍काल बुकिंग में चल रही गड़‍बडि़यों से आम जनता को निजात दिलाने के लिए एडवांस बुकिंग का समय 48 घंटे से घटाकर 24 घंटे कर दी गई है। इसके अलावा अब तत्‍काल में टिकट कनफर्म हो जाने के बाद इसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा। अगर आप तत्‍काल में कनफर्म टिकट को कैंसल भी कराते हैं तो आपका पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके अलावा बुकिंग के समय ही आईडी प्रूफ की जानकारी ली जाएगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के समय आईडी प्रूफ नंबर फार्म में भरना होगा।

इसकी घोषणा करते हुए रेलवे मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि पिछले कुछ समय से तत्‍काल बुकिंग को लेकर सरकार को कई शिकायतें सुनने को मिल रही थीं। जिस वजह से रेलवे ने इस मामले में बदलावा करने का फैसला किया है। दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि एक आईडी पर अब एक ही बुकिंग हो सकेगी। रेलवे के इस कदम से तत्‍काल टिकट में गड़बडि़यों में कमी आएगी। अब कोई भी एक साथ एक से ज्‍यादा टिकट बुक नहीं करा पाएगा।

पिछले काफी समय से यह सामने आ रहा था कि तत्‍काल सेवा का फायदा आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। एजेंट समय से पहले ही बुकिंग करा लेते थे। जिस वजह से वे इन टिकटों की ब्‍लैकमेलिंग करते थे। यह बुकिंग अब रेलवे की साइट आईआरसीटीसी से की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+