हरियाणा : गाली देने पर मालिक को मिली मौत

आईओ एएसआई जगराम ने मामले के बारे में बताया कि मालिक की गाली गलौच से तंग आकर 3 नौकरों ने उसे उसे मार डाला। हत्या के बाद आरोपी अलमारी में रखे 90 हजार रुपये भी लेकर भाग गए थे।
पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर की रात सोहना - जखोपूर मार्ग स्थित आरा मशीन के मालिक ओमप्रकाश की गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि वह अपनी लड़की के पास रह रहा था। हत्या के बाद आरा मशीन से नगदी व मोबाइल गायब मिले थे। जांच में पता चला कि मोबाइल का इस्तेमाल बिहार में हो रहा है। इस पर सभी नौकरों की पड़ताल की गई।
इसके बाद टीम ने बिहार के गांव ठिकारा , जिला मुजफ्फरपुर में छापा मारा। वहां से अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय ने बताया कि ओमप्रकाश के पास उसके साथ सुनील और गुड्डू भी काम करते थे।
वेतन मांगने पर उनसे ओमप्रकाश गाली गलौच करता था। उन्होंने यहां से नौकरी छोड़ दी। इसके बाद 17 अक्टूबर को गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अलमारी से नब्बे हजार रुपये निकाल लिए व उसका मोबाइल भी साथ ले गए।












Click it and Unblock the Notifications