बिना कोर्ट पेशी के 254 पाकिस्‍तानी कैद हैं भारतीय जेलों में

Jail
हमेशा हम पाकिस्‍तान पर यह आरोप लगाते रहते हैं कि वह हमारे देश के नागरिकों को अपने यहां गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाए हुए है। कुछ ऐसा ही मामला हमारे देश में भी सामने आया है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक हमारे देश की जेलों में 254 पाकिस्‍तानी नागरिक गैर कानूनी तरीके से बंद हैं। आज तक इनकी कोई सुनवाई भी नहीं हुई है। पुलिस ने कभी इन्‍हें कोर्ट में पेश ही नहीं किया है। इनमें से 2 पाकिस्‍तानी नागरिक ऐसे हैं जो पिछले 40 साल से यहां कैद हैं। इस मामले पर दखल देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जेल अधिकारियों से अपनी स्‍टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

ये कैदी जम्‍मू-कश्‍मीर की जेलों में कैद हैं। ये वे कैदी हैं जो गलती से पाकिस्‍तान की सीमा से भारत की सीमा में प्रवेश कर गए थे। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट जज आरएन लोधा ने जेल अधिकारियों से इस मामले में जल्‍द से जल्‍द अपनी स्‍टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। अब इसके बाद यह भी संभावना पैदा हो गई है कि देश की अन्‍य जेलों में भी पाकिस्‍तानी नागरिक कैद हो सकते हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को ही भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से दोनों देशों के संबंधों को सुधारने के लिए मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों ने आपसी रिश्‍तों को मजबूत बनाने के लिए बातचीत का दौर जारी रखने की बात कही थी। अब ऐसे में केवल बातचीत से कैसे रिश्‍ते सुधर सकते हैं जब तक दोनों देशों के नागरिकों को इस तरह अवैध तरीके से जेल में कैद रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+