श्री श्री का नया फंडा अध्‍यात्‍म से मिटेगा भ्रष्‍टाचार

Sri Sri Ravishankar
लखनऊ। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जहां एक तरफ अन्‍ना हजारे दूशव्‍यापी आंदोलन छेड़े हुए हैं वहीं अध्‍यात्‍म गुरु श्री श्री रविशंकर ने इस मिटाने का नया तरीका खोज निकाला है। श्री श्री रविशंकर का कहना है‍ कि देश से भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करने के लिए अध्‍यात्‍म का सहारा लेना चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश में यात्रा पर निकले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने आज कहा कि देश में भ्रष्टाचार लगातार पनप रहा है और सिर्फ अध्यात्म से ही इस बुराई को खत्म किया जा सकता है।

रविशंकर ने यहां खुर्शीद क्लब मैदान में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा लोग कहते हैं कि आध्यात्मिक गुरु जन भ्रष्टाचार के बारे में बात क्यों करते हैं। वास्तविकता यह है कि अध्यात्म से ही भ्रष्टाचार समाप्त होगा। उन्होंने कहा देश में अपनत्व और अध्यात्म का अभाव है जिसकी वजह से भ्रष्टाचार पनप रहा है। अब मैं भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़ा हो गया हूं। आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि किसानों के साथ देश में जितना अन्याय हुआ है उतना किसी दूसरे वर्ग के साथ नहीं हुआ।

श्री श्री ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा अनाज और साग-सब्जी उगाने वाला देश भारत है लेकिन फिर भी यहां ये चीजें महंगी हैं। दाल में कुछ तो काला है। रविशंकर ने शराब को गरीबी का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि जब तक मदिरा बिकेगी तब तक निर्धनता बनी रहेगी। उन्होंने शराब रूपी बुराई के खात्मे में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+