सपा ने महंगाई को मुद्दा बना किया प्रदर्शन

सपा ने महंगाई के लिए केन्द्र सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सरकार मौन है, आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। सपा अध्यक्ष मुलायम ङ्क्षसह यादव ने यहां कहा कि पार्टी महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ बराबर संघर्ष करती रही है।
केन्द्र सरकार और बसपा सरकार की मिली भगत है। यह दोनों पार्टियां हमेशा से ही अपने हित की राजनीति करती रही हैं। उन्होंने दोनों ही घोटालों की सरकारों को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि आम आदमी इससे बुरी तरह त्रस्त हैं। महंगाई चरम पर है, कांग्रेस और बसपा दोनों ही महंगाई नियंत्रण के नाम पर बहानेबाजी करती दिखाई देती है। महंगाई मुद्दा जनता से सीधा जुड़ा है इसलिए जनता इन सरकारों को सत्ता से बेदखल जरूर करेगी। उन्होंने सपा आंदोलन को जनता की लड़ाई बताते हुए कहा कि जनता की लड़ाई लडऩे के लिए ही प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
पार्टी का दावा है कि राज्यभर में प्रदर्शन में दस लाख लोगों ने हिस्सा लिया। महंगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में सपा के रामगोपाल यादव ने इटावा में डा.अशोक बाजपेई ने हरदोई में रामजीलाल सुमन ने आगरा में और विश भर प्रसाद निषाद ने बांदा में तथा नेता विरोधी दल विधानसभा शिवपाल ङ्क्षसह यादव ने मुरादाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुलूस का नेतृत्व किया।












Click it and Unblock the Notifications