गिलानी नहीं आतंकवाद की पीठ ठोकी पीएम ने: बीजेपी
दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी ने मनमोहन सिंह की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात पर विरोध जताया है। इस मुलाकात पर बीजेपी का कहना है कि हमारे पीएम आतंकवाद को सहयोग देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं। इस तरह वे आतंकवाद की पीठ ठोक रहे हैं। बीजेपी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ही भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है। अमेरिका ने भी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। ऐसे में भारत को पाकिस्तान से बातचीत का दौर शुरू नहीं करना चाहिए था। id="toptextpromo">गौरतलब
है कि भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मालदीव में सार्क सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात की थी। इस दौरान गिलानी की तारीफ करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि उन्होंने गिलानी को हमेशा ही शांत स्वभाव वाले व्यक्तित्व के तौर पर देखा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पहले ही बहुत समय खराब किया जा चुका है। भारत और पाकिस्तान को रिश्तों को सुधारने की तरफ तेजी से कदम बढाने चाहिए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बीजेपी
ने मनमोहन की उस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने गिलानी को अमन पसंद इंसान बताया है। बीजेपी ने मनमोहन सिंह से सवाल पूछा है कि अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री गिलानी जी अमन पसंद इंसान हैं तो वे भारत में अशांति क्यों फैला रहे हैं। बीजेपी ने कहा कि 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ था फिर भी भारत पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने से कतरा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications