चुनावी मैदान में इस बार भी किन्नर कमला
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किन्नर इस बार भी नेताओं से दो-दो हाथ करेंगे। राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ से उत्साहित वाराणसी ने किन्नर कमला भी इस बार चुनावी मैदान में हैं। किन्नरों का दावा है कि वह वर्तमान नेताओं से बेहतर कार्य कर सकते हैं। id="toptextpromo">धार्मिक
नगरी वाराणसी से वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के जरिए उन्होंने राजनेताओं को चुनौती दी थी। पिछले चुनाव में तीस हजार से अधिक मिले मत से उत्साहित किन्नर कमला आगामी चुनाव में भी वाराणसी के गंगापुर से प्रत्याशी होगा। किन्नर कमला ने एलान किया है कि वह बिना किसी दल के सहारे चुनाव मैदान में उतरेगा। राजनेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि हम जनता की सेवा के लिये पैदा हुये हैं कौन सा हमारे बाल बच्चे हैं जिनके लिये भ्रष्टाचार में शामिल हों। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>किन्नर
कमला का कहना था कि वह किसी भी पार्टी से सहयोग की अपील नहीं करेगा और अपने बूते चुनाव लड़ेगा। पिछला चुनाव भी उसने बिना किसी दल के सहयोग लड़ा था और तीस हजार से अधिक वोट पाये थे। किन्नर कमला का कहना है कि वह चुनाव प्रचार में किसी फिल्मी हस्ती का सहयोग नहीं लेंगे। वह अन्ना टीम के जरिए अपना चुनाव प्रचार करना चाहते हैं। चुनाव प्रचार में आने के लिये वह अन्ना हजारे की टीम के सदस्य अरङ्क्षवद केजरीवाल और किरण बेदी से आने का आग्रह करेगा। वहीं किन्नर समाज भी कमला का चुनाव प्रचार करेगा, गोरखपुर की पूर्व महापौर किन्नर आशा भी उसके लिये प्रचार करेंगी।











Click it and Unblock the Notifications