चाचा संग शादी रचा चुकी भतीजी की हत्‍या, शव जलाया

bihar
मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना अंतर्गत सिंगियान गांव में अपने सगे चाचा से शादी रचाने वाली भतीजी की उसके परिवार के सदस्यों ने हत्या कर शव को जला दिया। पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मृतक युवती का नाम अनुपम कुमारी (22) है और वह सिंगियान गांव निवासी अशोक यादव की पुत्री है।

उन्होंने बताया कि अनुपम का उसे सगे चाचा मुकेश यादव से पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने गत 26 अगस्त को स्थानीय अदालत में उसके साथ शादी रचा ली थी और उसी गांव में एक साथ रह रहें थे। विजय ने बताया कि अनुपम के परिवार के सदस्यों ने कल रात मुकेश यादव के घर में घुसकर अनुपम की पिटाई की और उसकी कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे जलाकर मार दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक युवती के पिता अशोक यादव को गिरफ्तार लिया गया है जबकि बाकी अन्य नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी जारी है। खून के रिश्‍तों को ताक पर रखकर भतीजी ने किया चाचा से विवाह लेकिन यह विवाह काफी महंगा पड़ा। दोनों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+