आन डिमांड कार चोरी करनेवाला गिरोह पकड़ा गया

गिरोह का जाल पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली और नेपाल तक फैला था। गिरोह ऑन डिमांड कार चोरी करता था। कबाड़ में खरीदी गई कार का चेसिस और इंजन नंबर लेकर उसे चोरी की कार में खुदवा दिया जाता था। गाजियाबाद के एसएसपी रघुबीर लाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान इनकी कार रुकवाई तो इन्होंने फायर कर दिया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम राजू उर्फ शिब्बू निवासी खतौली, मदीन निवासी सोतीगंज मेरठ, महावीर निवासी कैथल, हरियाणा और दर्शन निवासी जींद हरियाणा हैं। इनके पास से चार तमंचे और चोरी की 12 कारें बरामद हुईं हैं।
एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना राजू उर्फ शिब्बू करीब 300 कारें चुरा चुका है। इस पर उत्तरांचल, गाजियाबाद, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में वाहन चोरी के करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। अपने सात साल के आपराधिक जीवन में राजू मात्र तीन बार ही जेल गया है। वर्ष 2008 के बाद से कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरोह के करीब दर्जन भर सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
सरगना राजू चोरी की कारें बेचकर ऐश की जिंदगी जीता था। अनपढ़ राजू ने खुद की स्कोडा कार खरीद रखी थी। उसकी मानें तो उसकी 200 से ज्यादा गर्लफ्रेंड हैं। इन्हीं के साथ महंगे डिस्को और होटल में जाना उसके शौक में शुमार था। युवतियों के साथ वह कई बार हवाई यात्रा भी कर चुका है। इसके अलावा उसने चोरी की कार बेचकर देहरादून और डीजल वर्जन कुछ महंगी कारों की चोरी के लिए राजू कुछ ही दिन बाद मुंबई जाने वाला था। यह बात उसने खुद एसएसपी आफिस में बतायी। उसका कहना था कि डीजल की महंगी कारों में थंब इंप्रेशन लगा होने के कारण इनकी चोरी आसान नहीं थी। इसे तोड़ने की ट्रेनिंग लेने के लिए ही उसे मुंबई जाना था। पुलिस ने इससे मिली जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस को सूचना भेज दी है कि वहां कारों की चोरी की ट्रेनिंग दी जा रही है। सेंटर के बारे में सरगना ने सबकुछ बता दिया है।












Click it and Unblock the Notifications