नौकर देने के बहाने लगाया 25000 का चूना

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सैन्ट्रल फरीदाबाद में धारा 420/406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया। उमेश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एक अखबार में रचना डोमेस्टिक लाईन्स का विज्ञापन पढ़ा। विज्ञापन में घरेलू नौकर-नौकरानी के लिये मोबाईल पर संपर्क करने के लिए कहा गया था।
जब उन्होंने मोबाईल नंबर पर संपर्क किया तो मिस्टर रमन ने फोन उठाया और कहा कि आपको नौकरानी चाहिये तो कमीशन व नौकरानी की एक माह की एडवांस तनख्वाह कुल मिलाकर 25000 रूपये चार्ज देना होगा । नौकरानी के घर पहुचनें के साथ ही पैसे देने होगें। आपसी सहमती बनने के बाद रमन दो नौकरानियों को लेकर उसके घर पर आया।
पूछताछ पर नौकरानियों ने अपने नाम सोमा व रीटा बताया। रचना डोमेष्टिक लाईन्स के व्यक्ति रमन ने खाना पूर्ति के फार्म भरे, जिसमें 16000 रूपये कमीशन व 1500 रूपये एडवांस सेलरी के दो फार्म भरकर टोटल दोनों का 35000 रूपये बनाया। मुदई ने रमन को 25000 रूपये नकद दे दिए और रमन उन्हें रशीद देकर चला गया।
थोड़ी देर बाद दोनों लड़कियों ने कहा कि उन्हें टायलेट जाना है, उसने उन्हें सरवेन्ट कर्वाटर में भेज दिया, काफी देर बाद भी दोनों लड़कियां बाहर नहीं आई। उमेश ने उन्हें आस-पास तलाश किया, रमन को फोन मिलाया तो रमन का फोन स्विच ओफ था। खुद का ढगा सा महसूस करते हुए उमेश को अहसास हुआ कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।
उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हम आपको आगाह कर दें कि कोई भी नौकर रखने से पहले पुलिस से इंकवायरी अवश्य करवाएं ताकि बाद में होने वाले नुकसान से बचा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications