'चंदा कोचर हैं भारत की सबसे शक्तिशाली महिला'

कावेरी कलानिधि को 1.3 करोड़ डॉलर सालाना वेतन मिलता है। टीएएफई की मल्लिका श्रीनिवासन को पत्रिका ने ताकतवर महिलाओं में तीसरा स्थान दिया है जबकि केपजेमिनी इंडिया की CEO अरुआन जयंती को चौथा स्थान मिला है।
एजेडबी की संस्थापक भागीदार जिया मोदी को पांचवां स्थान और ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज की प्रबंध निदेशक विनीता बाली को पत्रिका ने छठा स्थान दिया है। लिस्ट में शोभना भरतिया को 7वें स्थान पर रखा गया है। शोभना एचटी मीडिया की अध्यक्ष और संपादकीय निदेशक हैं। वो राज्यसभा से सांसद भी हैं। NSE की संयुक्त निदेशक चित्रा रामकृष्ण आठवें पायदान पर हैं।
बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं और रिम इंडिया की पूर्व प्रबंध निदेशक फ्रेनी बावा 10वें पायदान पर हैं।
यह लिस्ट यह बताती है कि कल तक गणित में कमजोर समझी जाने वाली महिलाएं आज पुरूष से हर मामले में बराबर है। अगर उन्हें सही दिशा और ज्ञान मिले तो वह सब कुछ कर सकती है, जिन पर अधिकार केवल कभी पुरूषों का होता था। भारतीय महिलाएं अच्छा परिवार संभालने के साथ अच्छा कारोबार भी चला सकती है।












Click it and Unblock the Notifications