भंवरी मामले में सीबीआई ने बिश्नोई को किया फरार घोषित

सीबीआई पांच नवंबर को अदालत के पास आरोपी को फरार घोषित करने और स्थायी गिरफ्तारी वारंट का आवेदन लेकर गई। सीबीआई के वकील एसएस यादव ने बताया कि अब अखबार में इस बाबात अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी और अगर उन्होंने 30 दिनों के भीतर आत्म-समर्पण नहीं किया तो सीबीआई उनके संपत्ति के कुर्की जब्ती शुरू करेगी। विश्नोई इस मामले में एक अन्य आरोपी और राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का करीबी बताया जाता है।
भंवरी देवी के पति ने आरोप लगाया था कि उनका अपहरण मदेरणा और उनके सहयोगियों ने कराया। भंवरी देवी अपहरण मामले में बलदेव उर्फ बालिया को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन अब भी भवरी का सुराग हाथ नहीं लगा है। साजिश में शामिल आरोपी सहीराम विश्नोई अभी फरार चल रहे है। जोधपुर रेंज के आईजी उमेश मिश्रा के मुताबिक इस मामले में जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा के खिलाफ भी जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications