अन्ना हजारे का संघ से पुराना रिश्ता: मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अन्ना हजारे भ्रष्टाचार को लेकर पहले भी कई बार संघ के साथ मिलकर मुहिम चला चुके हैं। संघ के इन बयानों पर अन्ना हजारे हमेशा ही इंकार करते रहे हैं। अन्ना हजारे ने कहा था कि वे न कभी मोहन भागवत से मिले हैं और न ही कभी संघ के साथ उनका कोई रिश्ता रहा है। यूपीए खासकर कांग्रेस पहले ही अन्ना हजारे को संघ का पोपट बताते रहे हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अन्ना हजारे को संघ और भाजपा का समर्थन हासिल है। उन्होंने यह भी कहा था कि अन्ना हजारे का यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है।
अन्ना हजारे ने जब से भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आंदोलन चलाया है तब से संघ और भाजपा इसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ जहां अन्ना इन सब बातों से इंकार कर रहे हैं वहीं संघ उनसे पुराने रिश्ते होने की बात कह रहा है। ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोप झेल रही कांग्रेस को अन्ना हजारे को घेरने का सुनहरा मौका मिल गया है। अब देखना है कि अन्ना हजारे संघ प्रमुख की बयानबाजी पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications