डीजे चलाने को लेकर दो युवकों को चाकू घोंपा

पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें सूर्य नगर और शिव कॉलोनी के सन्नी, सोनू, दीपू, जितेश, शेखू और सूर्य नगर क्षेत्र के ही सन्नी और सोनू भी शामिल हैं। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सूर्य नगर और शिव कॉलोनी के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में हमलावरों ने तीनों युवकों पर पीछे से हमला किया हुआ लग रहा है। मृतक जितेन्द्र को पीछे पीठ से एक बार चाकू आर पार किया हुआ है। सुमित पर पीछे से ही एक बार पीठ पर और एक बार सिर पर चाकू मारा हुआ है। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक आकाश के सिर पर गहरी चोट लगी है।
संभावना यही है कि उसके सिर पर पीछे से ही राड से हमला किया है। घटना के बारे में मृतक जितेन्द्र के चाचा वीरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि सूर्य नगर के नजदीक स्थित शिव कॉलोनी में बीती रात राजू नाम के युवक की शादी थी। रात को घुड़चढ़ी का कार्यक्रम था। दुल्हा राजू न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रहने वाले जितेन्द्र, सुमित और आकाश का दोस्त था। वे इस कार्यक्रम में बीती रात करीब साढ़े आठ बजे गए थे।
वहीं पर राजू के अन्य दोस्त भी आए थे। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे जब शादी वाले घर में डीजे बज रहा था तो राजू के दोस्तों में शामिल सुमित, जितेन्द्र और आकाश का डीजे पर गाना चलाने को लेकर राजू के अन्य दोस्तों के साथ कहा सुनी हुई। मगर फिर भी नाच गाना चलता रहा। इस बीच जितेन्द्र की लात शिव कॉलोनी के एक युवक को लगी तो जितेन्द्र का सन्नी, सोनू, दीपू, जितेश व अन्य युवकों के साथ डीजे पर ही झगड़ा हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों को शांत तो कर दिया, मगर सन्नी का गुट वहां से चला गया। बाद में रात करीब साढ़े दस बजे जब जितेन्द्र, सुमित और आकाश बाइक पर अपने घर वापस जा रहे थे तो गली नंबर आठ के पास सन्नी के साथ 7-8 अन्य युवकों ने उनकी बाइक रोकी और उन्हें पकड़कर चाकू व राड से हमला कर दिया। घटना के थोड़ी देर बाद शादी के घर से लौट रहे जितेन्द्र के अन्य साथी काला और मोगली घटनास्थल पर पहुंच गए, जो गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाए।
यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों को मृत्त घोषित कर दिया। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से दोस्तों की जान बचाने के लिए अस्पताल लाए इन युवकों ने अपने दोस्तों के परिजनों को कुछ भी नहीं बताया और अपने घर जाकर सो गए। जब सुबह मृतकों के परिजनों ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने डर के मारे ऐसा होने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications