कानपुर दोहरे हत्‍याकांड का खुलासा, छात्र निकला हत्‍यारा

murder
कानपुर। शहर में नौ दिन पहले 31 अक्तूबर को हुई बुजुर्ग दम्पती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्यारे कोई और नहीं बल्कि वहां ट्यूशन पढ़ने आने वाला छात्र और उसके दो दोस्त थे। छात्रों ने अपने गुरू और उनकी पत्‍नी की हत्‍या किसी बदले की भावना से नहीं बल्‍की लूट के लिए की थी।

कानपुर पुलिस के डीआईजी राजेश राय ने बताया कि 31 अक्तूबर को साकेत नगर इलाके में अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपति जगदम्बा मिश्रा (70) और उनकी पत्नी लक्ष्मी मिश्रा (68) की लाश उनके घर में पाई थी। जगदम्बा मिश्र पालीटेक्निक के रिटायर्ड प्रिंसिपल थे। उनका बेटा विदेश में रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया कि इन बुजुर्ग पति पत्नी की हत्या इनके ही शिष्य वरूण ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुछ रूपये के लालच में की थी।

वरूण पालिटेक्निक से मेकेनिकल में डिप्लोमा कर रहा है और मिश्र के पास ट्यूशन पढ़ने आता था। वरूण ने अपने दोस्त बीटेक के छात्र अजय पाल सिंह और बीसीए के छात्रा शफीक आलम के साथ मिलकर यह हत्या की थी। इन तीनों दोस्तों को यह अनुमान था कि मिश्र के पास काफी पैसा होगा और उस पैसे को लूटकर मौज मस्ती की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+