मैंने कभी हिन्दू या मुसलमान को आतंकवादी नहीं कहा: दिग्विजय

सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा से दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत फैलाने के लिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आलोचना की है और कभी भी हिन्दू अथवा मुसलमान को आतंकवादी नहीं कहा। उन्होनें कहा कि सनातन धर्म की विचारधारा कभी नफरत फैलाने की बात नहीं करती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक इन्द्रेश कुमार द्वारा सिंह को आतंकी करार दिये जाने संबंधी बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि अजमेर बम विस्फोट के एक आरोपी असीमानंद ने ही स्वीकार किया है कि उन्हें आतंकी गतिविधियों में लगाने वाले इन्द्रेश कुमार ही हैं।
वही देवास में आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में इन्द्रेश कुमार का हाथ होने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि अब वह बताये कि सुनील जोशी हत्याकांड में किसका हाथ है। उन्होनें कहा कि इस मामले में जिनसे काम कराया गया वह सभी पकडे़ जा चुके हैं, लेकिन मास्टरमाइंड का आज तक पता नहीं चला है। जो सबसे बडे़ भष्टाचारी और आतंकवाद को बढावा देते है वही हमारे ऊपर आरोप लगा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications