राहुल को बदनाम करने वाला निकला बाबा रामदेव का समर्थक

Rahul Gandhi
भोपाल। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का फेसबुक पर अश्लील प्रोफाइल बनाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आयी कि पकड़ा गया यह व्यक्ति योग गुरू बाबा रामदेव का समर्थक है।

वह रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के साथ हुए व्यवहार से दुखी था इसलिए उसने सरकार से बदला लेने के लिए राहुल गांधी का अश्लील प्रोफाइल फेसबुक पर बना दिया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम सैनी है और वह 19 साल का है। उसे मप्र पुलिस की साइबर सेल ने सोमवार को गिरफ्तार किया था, हालांकि उसे जमानत मिल गयी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को सूचना मिली की उनके फेसबुक अकाउंट में उनके फॉलोअर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे सुनकर राहुल गांधी चकित रह गये क्योंकि उनका कोई फेसबुक अकांउट नहीं है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिये जिसके बाद पता चला कि वह राहुल गांधी का फेक आईडी है। जिसमें प्रोफाइल पर बहुत ही अश्‍लील फोटो अपलोड किए गए थे। इसके अलावा इसमें अश्‍लील भाषा का भी इस्‍तेमाल किया गया था।

उसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर सेल ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का अश्लील प्रोफाइल तैयार करने वाले आरोपी युवक को पंजाब के अंबाला से गिरफ्तार किया है। प्रदेश के साइबर सेल के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोफाइल की जांच करने पर पता चला था कि यह हरकत करने वाला आरोपी अंबाला के नारायणगढ़ में है। साइबर सेल की एक टीम ने वहां जा कर अंकित सैनी एवं उसके एक मित्रा को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+