हरिद्वार की दुर्घटना के बीच आडवाणी ने मनाया जन्मदिन

क्या राजनेता इसी प्रकार के स्वांग से अपने को लोगों का हितैषी घोषित करते रहेंगे या फिर कुछ लोगों के बारे में, उनके संवेदना के बारे में ये लोग सोचेंगे भी। इस तरह की चर्चा सियासी गलियारों में थी। पर लोगों का कहना था कि ये राजनेता इन संवेदनाओं से ऊपर हैं तभी तो जन्मदिन के अवसर पर लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हर कोई उनकी तारीफ का पुल बांध रहा था।
पूर्व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी जी प्रधानमंत्री पद की स्वाभाविक पसंद हैं। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आडवाणी के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में बने रहने के मुद्दे को फिर से हवा देते हुए कहा, जब मैं अखबारों में आडवाणीजी के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने संबंधी खबरें पढ़ता हूं तो मुझे बहुत दुख होता है। क्या आडवाणी जी के कद का व्यक्ति कभी खुद को प्रधानमंत्री बनाने का दावा पेश करेगा? वह तो प्रधानमंत्री पद की स्वाभाविक पसंद हैं। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री के आलावे वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications