अब प्रधानमंत्री भी कर रहे पेट्रोलियम मूल्य वृद्वी से इनकार

 manmohan singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने न केवल पिछले सप्ताह हुई पेट्रोल कीमत वृद्धि को वापस लेने से इन्कार किया है बल्कि ऐसी गारंटी देने से भी इन्कार किया है कि भविष्य में बढ़ोतरी नहीं होगी। सिंह ने कल सत्तारूढ गठबंधन के घटक तृणमूल कांग्रेस के सांसदों और मंत्रियों के साथ मुलाकात में अपना रुख साफ साफ जता दिया।

तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल पेट्रोल की कीमत में हुई ताजा बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध जताने के लिए कल नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिला था। तृणमूल के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से इस बात की गारंटी चाही थी कि सरकार भविष्य आगे ईंधन के दाम नहीं बढाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने शिष्टमंडल से कहा कि पेट्रोल के दाम में पिछले सप्ताह की गयी वृद्धि को वापस लेने की बात तो छोड़ दी जाए, सरकार ऐसी कोई गारंटी भी नहीं दे सकती कि भविष्य में कीमत में बढ़ोतरी नहीं होगी।

बैठक में तृणमूल के प्रतिनिधियों को बताया गया कि भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था को चलाना और राजकोषीय स्थिति को संभालना बड़ा कठिन काम होता है। शिष्टमंडल को बताया गया कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी भी एक राज्य राज्य सरकार चला रही हैं और सभी जानते हैं कि ऐसे कदमों से केंद्र और राज्य दोनों के लिए वित्तीय समस्या पैदा हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ऐसी कोई गारंटी भी नहीं दी गई कि भविष्य में तेल की कीमत में बढ़ाने के साथ सभी सहयोगी दलों के मुख्यमंत्रियों से सलाह ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+