सोनिया के विदेशी दौरे के बारे में तो देश जानता है पर सरकार नहीं

कैलाश का आवेदन एक मंत्रालय से दूसरे मंत्रालय दौड़ता रहा पर कहीं पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। यहां तक कि इस आवदेन पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बाबत जानकारी संसदीय मामलों का मंत्रालय देगा क्योंकि सोनिया ने सांसद की हैसियत से यह यात्रा की हैं। एनएसी अध्यक्ष के तौर पर सोनिया की विदेश यात्राओं के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन संबद्ध मंत्रालय है। इसलिए आवेदन को संबंधित कार्यवाही के लिए इस मंत्रालय को भेजा जाता है।
सांख्यिकी मंत्रालय ने आवेदन को इस टिप्पणी के साथ एनएसी के पास भेज दिया कि वह एनएसी के किसी सदस्य अथवा सोनिया की विदेश यात्रा से जुड़े मामले में किसी भी समय शामिल नहीं था। उधर, एनएसी का भी कहना है कि उसके पास इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। उसने आवेदन को प्रधानमंत्री कार्यालय के पास भेज दिया क्योंकि एनएसी के कार्यों में होने वाले खर्चों की जानकारी संरक्षक होने के नाते पीएमओ ही रखता है। पीएमओ ने भी मामले से पल्ला झाड़ते हुए 20 अक्तूबर को लिखा, 'हमारे रिकॉर्ड में इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications